5G तकनीक के भी कुछ साईड इफेक्ट्स बताए जा रहे हैं परन्तु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका सबसे बड़ा खतरा मोबाइल यूजर के बैंक अकाउंट को हो सकता है। Source आज पीएम मोदी ने देश में आधिकारिक रूप से 5G Service लॉन्च कर दी है। आने वाले समय में नई 5G टेक्नोलॉजी से न केवल स्मार्टफोन पर HD मूवी जल्दी डाउनलोड करने में मदद करेगी वरन जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, फिर चाहे वो कम्यूनिकेश हो, एजुकेशन हो, साइंस रिसर्च हो या वर्चुअल रिएलिटी से जुड़ी रिसर्च। हालांकि दूसरी तकनीकों की तरह ही 5G तकनीक के भी कुछ साईड इफेक्ट्स बताए जा रहे हैं परन्तु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका सबसे बड़ा खतरा मोबाइल यूजर के बैंक अकाउंट को हो सकता है। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद सबसे बड़ा खतरा SIM Swap Fraud का है। कोई भी यूजर जो 5G सर्विस लेना चाहेगा, उसे इसके लिए अपनी सिम अपग्रेड करनी होगी और हैकर्स इसी का फायदा उठाएंगे, जिसके चलते धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाएगी। क्या है SIM Swap Fraud सिम स्वैप फ्रॉड वास्तव में जालसाजी का एक तरीका है। इसमें हैकर्स किसी तरह यूजर के मोबाइल नंबर से...