नई दिल्ली. इंजीनियरिंग प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers IPO) के शेयरों की लिस्टिंग आज होगी. एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इसके शेयरों की लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है. आईपीओ का इश्यू प्राइस 330 रुपए है. बाजार जानकारों का कहना है कि शेयरों की लिस्टिंग 40%-50% प्रीमियम पर हो सकती है और ये 460-500 रुपए पर सूचीबद्ध हो सकते हैं. कंपनी का आईपीओ 14 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 16 सितंबर तक इसके लिए बोली लगी थी.
| Source |
Harsha Engineers IPO Listing : अगर आप अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो अच्छा रिटर्न पाने के लिए हर्षा इंजीनियर्स के IPO में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि आपको अच्छा मुनाफा देने के लिए देश की सबसे बड़ी बीयरिंग केज बनाने वाली कंपनी हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers International) की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है. कंपनी का 755 करोड़ रुपए का आईपीओ चालू वर्ष के लिए सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया पब्लिक इश्यू है. योग्य संस्थागत खरीदारों ने आईपीओ में जमकर दांव लगाया, वहीं रिटेल और हाई नेटवर्थ इन्वेस्टर्स ने भी इस इश्यू को मजबूती से भुनाया. आईपीओ को कुल मिलाकर 74.70 ओवर सब्सक्रिप्शन मिला है. वर्तमान में इश्यू का जीएमपी मूल्य 170 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है. हर्षा इंजीनियर्स के शेयर आज सोमवार को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएंगे. बता दें कि कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. NSE के डाटा के मुताबिक, 1.68 करोड़ शेयर ऑफर के मुकाबले 125.96 शेयरों की बोली मिली है. QIBs हिस्सा 178.26 गुना, जबकि NIIs हिस्सा 71.32 गुना भरा था.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति, ग्राहकों के साथ लंबे रिश्तों के साथ विकास की संभावनाओं और मार्केट शेयर में बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण इस इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. आईपीओ कुल 74.70 गुना सब्सक्राइब हुआ है. खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 17.6 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 71.3 फीसदी व क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स का हिस्सा सर्वाधिक 178.26 फीसदी भरा था. आईपीओ का प्राइस बैंड 314-330 रुपये था. इस IPO में 455 करोड़ रुपये के नए इश्यू जारी हुए और शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल लाए थे.
| Source |
प्रीमियम पर लिस्टिंग की आशा
बाजार जानकारों का कहना है कि हर्ष इंजीनियर्स के शेयर स्टॉक मार्केट में प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं. हेम सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन का कहना हर्ष इंजीनियर्स के शेयरों की लिस्टिंग 40-45% प्रीमियम पर होने की उम्मीद है. मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी रिसर्च प्रशांत तापसे ने कहा कि मार्केट में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद इस आईपीओ की लिस्टिंग मजबूत हो सकती है. उन्होंने अनुमान जताया कि हर्ष इंजीनियर के शेयरों की लिस्टिंग 480-500 रुपए पर हो सकती है. इसका इश्यू प्रा इस 330 रुपए है.
कंपनी प्रोफाइल
हर्ष इंजीनियर्स ऑटोमोटिव, एविएशन और एयरोस्पेस, रेलवे, कंस्ट्रक्शन माइनिंग तथा कई अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टर्स के लिए इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल की स्थापना 1986 में हुई थी. इसके पास गुजरात में तीन तथा चीन और रोमानिया में एक-एक निर्माण संयंत्र हैं. कंपनी के उत्पाद 25 देशों में सप्लाई किए जाते हैं. मार्च, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 1,321.48 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 91.94 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है. कंपनी के रेवेन्यू में बीते साल की तुलना में 45.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
शानदार हो सकती है लिस्टिंग
स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आयुष अग्रवाल का कहना है कि कंपनी के शेयर बाजार को सरप्राइज कर सकते हैं और अपने ग्रे मार्केट प्रीमियम से भी ऊपर लिस्टिंग के साथ शानदार शुरुआत कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी का फंडामेंटल मजबूत है. इसके अलावा कंपनी भारत के वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने के लिए एक प्रॉक्सी प्ले है. निवेशकों के लिए हमारी सिफारिश है कि आवंटित शेयरों को अपने पास रखें और लंबी अवधि के निवेशक गिरावट पर स्टॉक जमा कर सकते हैं.
Content Source
- https://www.tv9hindi.com/business/today-is-the-listing-of-harsha-engineers-ipo-au526-1473475.html
- https://hindi.news18.com/news/business/gold-price-today-gold-rate-up-today-silver-fall-591-rs-per-kg-know-latest-rate-rrmb-4650013.html
Comments
Post a Comment