Tata Tiago EV बैटरी
आपको बता दें कंपनी ने टाटा टियागो ईवी में जबरदस्त बैटरी पैक दिया है। इसे दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें ग्राहक 19.2kWh बैटरी पैक और 24KWh बैटरी पैक को चुन सकते है।19.2kWh बैटरी पैक 60bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके साथ इसे एक बार चार्ज करने में यह 250km की रेंज देती है। नई टियागो कुल चार ट्रिम्स -- XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में आती है।
ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने Tata Motors में निवेश की सलाह दी है और 530 रुपये का टारगेट दिया हे. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने 8.5 लाख से 11.8 लाख की रेंज में Tiago EV लॉन्च किया है. सस्ते रेंज की इस लॉन्चिंग का फायदा कंपनी को मिलेगा. पियर्स की तुलना में Tiago EV की कीमत वाजिब है. यह मॉडल प्राइवेट और फ्लीट दोनों तरह के कस्टमर्स को अट्रैक्ट करेगा. फिलहाल Tiago EV जनवरी 2023 से बाजार में आनी शुरू हो जाएगी. इसके जरिए कंपनी को अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलेगी.
EV सेग्मेंट में बढ़ेगा मार्केट शेयर
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने भी Tata Motors में निवेश की सलाह दी है और 540 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Tiago EV से कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में मार्केट शेयर बढ़ेगा. कंपनी EV सेग्मेंट में जिस एग्रेसिव तरीके से काम कर रही है, उसका फायदा आगे मिलेगा.
सिंगल चार्ज में 300 किलो मीटर
Tata Motors ने Tata Tiago EV को 7 वैरिएंट्स में पेश किया है. इसमें 2 बैटरी पैक 19.2 kWh का मोटर या 24 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. 7.2 किलोवाट के होम चार्जर का उपयोग करते हुए टियागो ईवी 3 घंटे 36 मिनट में पूरी तरह से चार्ज होगी. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 300 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है. इसमें स्टैंडर्ड के रूप में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर शामिल हैं.
Tata Tiago EV में चार अलग -अलग चार्जिंग ऑप्शन मिलते है। इसमें कभी भी चार्ज करने के लिए 15A का प्लग पॉइंट मिलता है। इसके साथ ही 3.3 kW एसी चार्जर या 7.2 kW एसी होम फास्ट चार्जर भी है। ये केवल 30 मिनट के चार्ज के साथ कुल 35 किमी तक की दूरी चार्ज कर सकता है, और बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 3 घंटे 36 मिनट का समय लगता है। टाटा डीसी फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग के साथ 110 किमी की रेंज को जोड़ सकता है और यह 1 घंटे 57 मिनट से भी कम समय में 10% -80% बैटरी चार्ज कर सकता है।
Tata Tiago EV कीमत
टाटा टियागो ईवी की कीमत भारतीय बाजार में XE वेरिएंट के साथ 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती हैं और टॉप-स्पेक XZ+ के साथ 11.79 लाख रुपये तक जाती है। ये भारत में सबसे सस्ती ईवी में से एक होगी।
Content Source
- https://www.financialexpress.com/hindi/business-news/tata-motors-brokerage-house-bullish-on-this-auto-share-and-give-high-target-as-tiago-ev-launched/2695106/
- https://www.jagran.com/automobile/latest-news-how-different-is-tata-tiago-from-other-electric-vehicles-see-details-here-23106894.html
You Might Also Like


Comments
Post a Comment